आजसू पार्टी में शामिल हुए जेएमएम उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
आजसू पार्टी में शामिल हुए जेएमएम उपाध्यक्ष

मुरी : सिंगपुर कांटाडीह गांव में आजसू पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जेएमएम पार्टी सिल्ली के उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए. इसके साथ ही कांटाडीह गांव के ग्राम प्रधान मुचीराम मुंडा भी अपने दल-बल के साथ आजसू में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. […]

विज्ञापन

मुरी : सिंगपुर कांटाडीह गांव में आजसू पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें जेएमएम पार्टी सिल्ली के उपाध्यक्ष शिशुपाल महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी में शामिल हुए.

इसके साथ ही कांटाडीह गांव के ग्राम प्रधान मुचीराम मुंडा भी अपने दल-बल के साथ आजसू में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शिशुपाल महतो ने कहा कि आजसू ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है.

पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के कार्यकलापों से प्रभावित भी हुआ हूं. ग्राम प्रधान मुचीराम मुंडा ने सुदेश कुमार महतो को विकास पुरुष की संज्ञा दी. कहा कि हमलोग ने जो गलती की है, आगे ऐसा नहीं करेंगे. समारोह की अध्यक्षता हराधन महतो व संचालन मो फारुक ने किया. आजसू पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी सुप्रीमो सह झारखंड विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने माला पहना कर किया. उन्होंने सभी से पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने काे कहा. धन्यवाद ज्ञापन पंचायत के पूर्व मुखिया धनेश्वर मांझी ने किया.

समारोह में शामिल लोग : डॉ रमनेश प्रसाद, आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सचिव संजय सिद्धार्थ, सुनील सिंह, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, लक्ष्मण महतो, टिंकू महतो, कृष्णा महतो, सुबोध मेहता, पंसस आरती देवी, मंजू मेहता, रीता महली, अजमल, बाबूलाल महतो, आशिफ अनवर, संतोष मंडल, जीतु महतो, बैधनाथ महतो, धनेनाथ महतो, गणेश महतो, त्रिभुवन महतो, पवन महतो, राजेंद्र महतो, गोपाल महतो, तुलसी महतो आदि मौजूद थे.

पार्टी में शामिल सदस्यों के नाम

सहदेव महतो, विकास मुंडा, सुधीर महतो, श्रवण महतो, लहर महतो, लखीचरण मुंडा, अजीत महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, सिंदा महो, सदानंद महतो, नकुल महतो, प्राण महतो, पहलू महतो, जगदीश मुंडा, मानसिंह महतो, मो नूर मोमिन, केदार महतो, सुनील महतो, उमेश चंद्र महतो, बादल मुंडा, कार्तिक महतो, मीठुराम महतो, महिलाओं में भानू देवी, मंजू देवी, वासोना देवी, कागजी देवी, लखीमनी देवी, सविता देवी, सिमोती देवी, शिवानी देवी, माला देवी, आदरी देवी, नूनी देवी, रेणुका देवी, चिंता देवी, बुधनी देवी, सोनिया देवी, ज्योति देवी, मीनू देवी, शशिकला देवी, शतुली देवी, जबा देवी, अंजना देवी, रेशमी देवी समेत सैकड़ों शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola