Jharkhand : आधी रात को रांची के अवैध बूचड़खानों में पहुंची थी पुलिस, लोगों ने खदेड़ा

Updated at : 22 Apr 2018 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : आधी रात को रांची के अवैध बूचड़खानों में पहुंची थी पुलिस, लोगों ने खदेड़ा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. शनिवार की रात 12:30 बजे रांची के कसाई मुहल्ला में स्थित अवैध बूचड़खानों पर छापा मारा. स्थानीय लोगों ने छापेमारी का भारी विरोध किया, जिसकी वजह से पुलिस और छापामारी करने पहुंची दिल्लीसेआयी एनिमल वेलफेयर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में प्रतिबंधित मांस का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. शनिवार की रात 12:30 बजे रांची के कसाई मुहल्ला में स्थित अवैध बूचड़खानों पर छापा मारा. स्थानीय लोगों ने छापेमारी का भारी विरोध किया, जिसकी वजह से पुलिस और छापामारी करने पहुंची दिल्लीसेआयी एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की टीम को पीछे हटना पड़ा. देर रात तक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की टीम की सदस्य पूनम कपूर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने रांची पुलिस की मदद से लोअर बाजार थाना के कसाई मुहल्ला में छापामारी की. जिस वक्त छापामारी की गयी, वहां 5 टन से ज्यादा प्रतिबंधित मांस मिला. छापेमारी का इस कारोबार से जुड़े लोगों ने भारी विरोध किया. स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन किया, जिसकी वजह से पुलिस को पीछे हटना पड़ा. उन्होंने कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट वह केंद्र को सौंपेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola