ePaper

रांची नगर निगम चुनाव : पुरुषों से अधिक संख्या में चुनाव लड़ रही हैं एसटी और अल्पसंख्यक महिलाएं

Updated at : 13 Apr 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची नगर निगम चुनाव : पुरुषों से अधिक संख्या में चुनाव लड़ रही हैं  एसटी और अल्पसंख्यक महिलाएं

रांची नगर निगम का चुनाव लड़ रहीं महिलाओं की संख्या उत्साहित करने वाली है अनुसूचित जनजाति की 60 महिलाओं की तुलना में 58 पुरुष वार्ड प्रत्याशी हैं अल्पसंख्यक समुदाय की 24 महिलाओं की तुलना में 20 पुरुष वार्ड प्रत्याशी हैं रांची : रांची नगर निगम का चुनाव लड़ रहीं महिलाओं की संख्या उत्साहित करने वाली […]

विज्ञापन
रांची नगर निगम का चुनाव लड़ रहीं महिलाओं की संख्या उत्साहित करने वाली है
अनुसूचित जनजाति की 60 महिलाओं की तुलना में 58 पुरुष वार्ड प्रत्याशी हैं
अल्पसंख्यक समुदाय की 24 महिलाओं की तुलना में 20 पुरुष वार्ड प्रत्याशी हैं
रांची : रांची नगर निगम का चुनाव लड़ रहीं महिलाओं की संख्या उत्साहित करने वाली है. चुनाव लड़ रहीं अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की संख्या इन समुदाय के पुरुषों से अधिक है.
अनुसूचित जनजाति की 60 महिलाएं विभिन्न वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, चुनावी दंगल में अनुसूचित जनजाति के 58 पुरुष उम्मीदवार हैं. इसी तरह चुनाव मैदान में अल्पसंख्यक महिलाओं की संख्या भी पुरुषों से अधिक है.
शहर के अलग-अलग वार्डों में अल्पसंख्यक समुदाय की कुल 24 महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, पार्षद चुनाव लड़ने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के पुरुषों की संख्या 20 ही है. वहीं मेयर पद के लिए खड़े प्रत्याशियों में भी अनुसूचित जनजाति की महिलाएं पुरुषों पर भारी पड़ रही हैं. अनुसूचित जनजाति के दो पुरुष प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में तीन महिलाएं मेयर चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. डिप्टी मेयर के लिए अनुसूचित जनजाति का केवल एक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है. वहीं अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले पांच उम्मीदवार डिप्टी मेयर के प्रत्याशी हैं. डिप्टी मेयर के लिए अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक समुदाय से कोई महिला प्रत्याशी नहीं है.
218 महिलाएं हैं चुनावी मैदान में : रांची नगर निगम चुनाव में इस बार महिला प्रत्याशी भारी संख्या में मैदान में उतरी हैं. महिलाएं मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद पदों के लिए प्रत्याशी हैं. कुल 218 महिलाएं चुनावी दंगल में हैं. इनमें तीन महिलाएं मेयर, दो डिप्टी मेयर और 213 वार्ड पार्षद की प्रत्याशी हैं. वहीं वार्ड 19 से एक महिला निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं.
महिलाओं के लिए आरक्षित हैं 25 वार्ड
रांची नगर निगम के 53 वार्डों में से 25 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. इनमें अनुसूचित जाति की महिला के लिए एक, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए पांच और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए छह वार्ड आरक्षित हैं. इसके अलावा केवल महिलाओं के लिए 13 वार्ड आरक्षित हैं.ये वार्ड किसी भी जाति से आनेवाली महिला प्रत्याशी के लिए आरक्षित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola