झारखंड : बहस की चुनौती नहीं दें,अभी परिपक्व नहीं हैं हेमंत: भाजपा

Updated at : 11 Apr 2018 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बहस की चुनौती नहीं दें,अभी परिपक्व नहीं हैं हेमंत: भाजपा

रांची : हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़ कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है़ यह बात शिबू सोरेन बोलते तो शोभा देती. हेमंत अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है़ं चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए व्यक्ति द्वारा […]

विज्ञापन
रांची : हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़ कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है़ यह बात शिबू सोरेन बोलते तो शोभा देती. हेमंत अभी राजनीति में परिपक्व नहीं है़ं चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री को बहस की चुनौती देना हास्यास्पद है़
श्री उरांव ने कहा कि विकास की बात वही लोग करते हैं, जिसने विकास किया हो़ हेमंत सोरेन ने तो कभी विकास किया ही नहीं. भूमि अधिग्रहण कानून का विरोध करने वाले हेमंत सोरेन को बताना चाहिए कि उन्होंने हरमू के लालू उरांव की करोड़ों की जमीन को किस कानून के तहत धोखे से खरीद ली़ आदिवासियों के तथाकथित हितैषी हेमंत सोरेन रामगढ़ के रहने वाले है़ं, फिर भी इन्होंने रांची, बोकारो और दुमका में किस कानून के तहत आदिवासियों की जमीन खरीदी़
हेमंत का कार्यकाल लूट के रूप में याद करती है जनता : श्री उरांव ने कहा कि, ऐसा क्या है कि हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन जब चुनाव लड़ते हैं तो हार जाते हैं और जब धीरज साहू जैसे पूंजीपति लड़ते हैं, तो वह चुनाव जीत जाते है़ं
उन्होंने कहा कि विकास तो पहली बार राज्य की जनता ने रघुवर दास के कार्यकाल में देखा है़ लोग हेमंत सोरेन के 14 महीने का कार्यकाल लूट के दौर के रूप में याद करते है़ं जिस स्थानीयता को तय करने की आड़ में हेमंत ने अर्जुन मुंडा की सरकार गिरा दी थी, वह 14 महीनों में भी स्थानीय तय ही नहीं कर पाये़ दलितों के हित की बात करने वाले श्री सोरेन को बताना चाहिए कि उन्होंने उनके लिए क्या किया? पहली बार रघुवर सरकार ने अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया़
श्री उरांव ने कहा कि राजनीति कठिन परिश्रम की चीज है, मौज-मस्ती के लिए नहीं़ आपका यह हाल है कि निकाय चुनाव में आपने झामुमो से खुद को अलग कर दिया ताकि कल करारी हार मिलने पर बहाना बना सके़ं कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने पिता के लिए भी सीट नहीं छोड़ी थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था, जबकि हेमंत की पहचान आज भी शिबू सोरेन के पुत्र के रूप में है़
दूसरी तरफ, भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कांग्रेस नेताओं द्वारा एससी कमीशन के गठन पर चुनाव आयोग से शिकायत करने पर कहा है कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है़ यह दलितों के अधिकारों की रक्षा और हितों के संरक्षण का कार्य करती है़ कांग्रेस को अगर इसमें भी आपत्ति है, तो यह उनकी दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola