रांची नगर निगम चुनाव : 40 स्कूलों ने कोषांग को सौंपी बसों की सूची, जिला प्रशासन कर रहा वाहनों की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
रांची नगर निगम चुनाव : 40 स्कूलों ने कोषांग को सौंपी बसों की सूची, जिला प्रशासन कर रहा वाहनों की व्यवस्था

नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन कर रहा वाहनों की व्यवस्था 12 स्कूलों ने अब तक सूची नहीं सौंपी है, प्रशासन ने दिया दो दिनों में सूची सौंपने का निर्देश नगर निगम से 20 सिटी बसों के अलावा 60 छोटे वाहन लिये जायेंगे रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी रांची के कई […]

विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन कर रहा वाहनों की व्यवस्था
12 स्कूलों ने अब तक सूची नहीं सौंपी है, प्रशासन ने दिया दो दिनों में सूची सौंपने का निर्देश
नगर निगम से 20 सिटी बसों के अलावा 60 छोटे वाहन लिये जायेंगे
रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर राजधानी रांची के कई स्कूलों ने वाहन कोषांग को स्कूल बसों की सूची भेज दी है. 52 में से 40 स्कूलों ने बसों की सूची उपलब्ध करा दी है. 12 स्कूलों ने अभी तक सूची नहीं सौंपी है, जिसे जिला परिवहन पदाधिकारी नागेंद्र पासवान ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दो दिनों के अंदर शेष स्कूल भी बसों की सूची वाहन कोषांग को भेज दें, अन्यथा कार्रवाई होगी.
जिन स्कूलों ने बसों की सूची नहीं भेजी है, वैसे स्कूलों को एक बार फिर से नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं चुनाव के मद्देनजर नगर निगम से 20 सिटी बसें ली जायेंगी, ताकि पोलिंग पार्टी को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके अलावा इधर-उधर से 60 छोटे वाहन भी लिये जायेंगे.
मोरहाबादी मैदान में गड्ढे हैं, कहां लगेंगी बसें
नगर निगम चुनाव को लेकर 13 अप्रैल से बसें जमा ली जायेंगी. हर बार की तरह इस बार भी बसों को मोरहाबादी मैदान में ही खड़ा किया जायेगा.
पोलिंग पार्टी को मोरहाबादी मैदान से ही रवाना किया जायेगा. हालांकि मोरहाबादी मैदान में जहां बसें लगायी जाती थीं, उन जगहों पर गड्ढे कर दिये गये हैं. वहां टाइम्स स्क्वायर का काम चल रहा है. इस वजह से प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है. प्रशासन के पदाधिकारियों का दल पांच अप्रैल को मोरहाबादी मैदान का जायजा लेगा.
आज डीसी करेंगे सभी स्कूल प्राचार्यों के साथ बैठक
पांच अप्रैल गुरुवार को डीसी राय महिमापत रे रांची जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगे. इसमें नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक जिन स्कूलों ने बसों की सूची भेजी है, उ��की समीक्षा की जायेगी. साथ ही जिन स्कूलों ने बसों की सूची नहीं भेजी है, उसे स्मार पत्र दिया जायेगा. बैठक दिन के तीन बजे से समाहरणालय के कमरा नंबर 207 में होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola