रांची : जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Updated at : 05 Apr 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रामगढ़ के हेसला शिव मंदिर निवासी सोनू राम (श्रेष्ठ कुमार पंकज) ने अपनी मां आशा देवी, भाई आभाष कुमार पंकज व पिता जुगल राम पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है. धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट करने की बात भी कही गयी है. इस संबंध में सोनू राम ने मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
रांची : रामगढ़ के हेसला शिव मंदिर निवासी सोनू राम (श्रेष्ठ कुमार पंकज) ने अपनी मां आशा देवी, भाई आभाष कुमार पंकज व पिता जुगल राम पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है. धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट करने की बात भी कही गयी है.
इस संबंध में सोनू राम ने मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है़ सोनू राम का कहना है कि वह स्नातक का छात्र है और मेहनत मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन कर रहा है. उसका कहना है कि उसके माता-पिता, भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है.
अब उसके साथ मारपीट की जा रही है. इधर, इस संबंध में आदिवासी सरना विकास समिति, धुर्वा के पदाधिकारी मेघा उरांव का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी, तो सरना समिति आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




