आपका दिल जीत लेगी नारियल के दूध वाली रसम, नोट करें रेसिपी

नारियल के दूध की रसम रेसिपी (Image-Gemini)
Coconut Milk Rasam Recipe: क्या आपने कभी नारियल के दूध का रसम ट्राई किया है? इसका स्वाद आपको खूब पसंद आएगा. आज आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
Coconut Milk Rasam Recipe: क्या आपने कभी साउथ इंडिया की फेमस नारियल के दूध की रसम को ट्राई किया है? अगर नहीं तो फिर देरी किस बात की है. हम आपको इस टेस्टी रसम को बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे आप कुछ मिनटों में बनाकर टेस्ट कर सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसे एक बार चखने के बाद आपको बार-बार ट्राई करने का दिल करेगा. चलिए आपको नारियल के दूध की रसम बनाने की रेसिपी बताते हैं.
नारियल के दूध की रसम रेसिपी
- 1 टमाटर
- 4 मिर्च
- कुछ करी पत्ते
- 1 कप इमली का रस
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 2 कप पानी
- 1 कप नारियल का दूध
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
मसाले के लिए
- ½ बड़ा चम्मच काली मिर्च
- ½ बड़ा चम्मच जीरा
- 8 लहसुन की कलियाँ
- 2 छोटे चम्मच नारियल का तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों
- ½ छोटा चम्मच जीरा
- 2 सूखी लाल मिर्च
- कुछ करी पत्ते
यह भी पढ़ें: Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी
नारियल के दूध की रसम बनाने की विधि
- नारियल के दूध की रसम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में टमाटर, हरी मिर्च और कुछ करी पत्ते लेकर निचोड़ लें.
- फिर इसमें इमली का रस, हल्दी और 1 छोटा चम्मच नमक मिलाएं.
- टमाटर और मिर्च को भी अच्छी तरह से निचोड़ कर मिलाएं.
- अब इस मिश्रण को एक बड़े सॉस पैन में डाल लें.
- फिर इसमें 2 कप पानी डालकर 10 मिनट तक उबालें.
- अब आप काली मिर्च, जीरा और 8 लहसुन की कलियां लें और उन्हें दरदरा कर लें.
- फिर इस मसाले के मिश्रण को रसम में डालें और 1 मिनट तक उबाल लें.
- अब इसमें नारियल का दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- अब रसम को उबलने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें.
- अब आप नारियल का तेल गरम करें और उसमें सरसों, जीरा, चुटकी भर घी, लाल मिर्च और कुछ करी पत्ते डालें.
- तड़के को हल्का चटकने के बाद इसे रसम के ऊपर डाल दें.
- फिर हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब आप गरमा गरम चावल के साथ नारियल दूध रसम का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: Tomato Soup Recipe: स्वाद और सेहत से भरपूर है टमाटर का सूप, इस रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद
यह भी पढ़ें: Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




