रांची : पार्षद प्रत्याशियों ने किया वादा, जीते तो वार्ड में शिक्षा और सफाई पर रहेगा जोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर का चुनावी चौपाल सोमवार को वार्ड संख्या 05 के बूटी बस्ती स्थित नायक टोला में आयोजित किया गया. चौपाल में प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाता भी शामिल हुए. महिला प्रत्याशियों ने सभी वर्ग के विकास का वादा किया. महिलाओं व बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर प्रत्याशियों […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर का चुनावी चौपाल सोमवार को वार्ड संख्या 05 के बूटी बस्ती स्थित नायक टोला में आयोजित किया गया. चौपाल में प्रत्याशियों के साथ-साथ मतदाता भी शामिल हुए. महिला प्रत्याशियों ने सभी वर्ग के विकास का वादा किया. महिलाओं व बच्चों को शिक्षित बनाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर प्रत्याशियों ने जाेर दिया.
इसके अलावा सड़क, नाली, पानी, आवास आदि से वंचित लाभुकों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात भी कही गयी. मतदाताओं ने प्रत्याशियाें को जमीनी हकीकत से रूबरू कराया. वार्ड की सफाई के बारे में मतदाताओं ने बताया कि वार्ड के बूटी बस्ती में गंदगी का अंबार लगा रहता है. साफ-सफाई तक नहीं होती है, जिस कारण बच्चे व बड़े सब बीमार पड़ जाते हैं.
महिला मतदाताओं ने भी खुल कर अपनी बातें रखी. कई महिलाओं ने कहा कि जो हमलोगों के विकास की बात सोचेंगे, हम उसी को अपना वोट देंगे. प्रत्याशियों ने जाते-जाते सभी मतदाताओं से मतदान के दिन वोट देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




