रांची : दलितों व आदिवासियों की हितैषी है भाजपा : नीरज पासवान

Updated at : 04 Apr 2018 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : दलितों व आदिवासियों की हितैषी है भाजपा : नीरज पासवान

रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने कहा कि भाजपा दलितों और आदिवासियों के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा समर्पित रही है. भाजपा सरकार के प्रयास से ही देश के महान सपूत डॉक्टर भीमराव अांबेडकर को भारत रत्न मिला और उनकी तस्वीर भी संसद में लगायी गयी. कांग्रेस ने […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने कहा कि भाजपा दलितों और आदिवासियों के हितों और अधिकारों के लिए हमेशा समर्पित रही है. भाजपा सरकार के प्रयास से ही देश के महान सपूत डॉक्टर भीमराव अांबेडकर को भारत रत्न मिला और उनकी तस्वीर भी संसद में लगायी गयी. कांग्रेस ने तो उनकी विरासत को मिटाने का प्रयास किया था.
कांग्रेस के छल-प्रपंच की राजनीति से क्षुब्ध होकर डॉक्टर आंबेडकर ने पंडित नेहरू के कैबिनेट से इस्तीफा भी दे डाला था. हाल के दिनों में सर्वोच्च न्यायालय ने एक फैसले के जरिये एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट में कुछ परिवर्तन करने का निर्देश दिया था.
मुकदमे के निर्णय का विस्तार से अध्ययन करने के बाद केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की. श्री पासवान मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अदालत से आग्रह किया है कि सर्वोच्च न्यायालय अपने फैसले पर पुनर्विचार करे.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अचानक अपने आप को दलित और आदिवासियों के समर्थक के रूप में पेश करने के झूठे प्रयास में जुट गये हैं. भारत बंद के दौरान जिस तरीके से असामाजिक तत्वों ने छात्र-छात्राओं के बीच में घुस कर पूरे शहर को अशांत करने की कोशिश की, यह पूरी घटना बहुत ही निंदनीय है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola