रांची : महिला सशक्तीकरण के लिए अचल संपत्ति में महिलाअों की भागीदारी बढ़ाने की सरकार की योजना का लाभ अब दिखने लगा है. झारखंड में महिलाओं को एक रुपये टोकन राशि में 50 लाख रुपये मूल्य तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पिछले नौ माह से हो रही है. इस दौरान राज्य में जमीन की रजिस्ट्री में महिलाअों को 3,16,88,60,694 रुपये की छूट मिली है.
19 जून 2017 से लेकर 30 मार्च 2018 तक राज्य में जमीन से संबंधित 89,203 डीड रजिस्टर्ड किये गये हैं. इसमें से 53,517 डीड महिलाअों के नाम पर रजिस्टर्ड कराये गये हैं. 35,686 डीड ही पुरुषों के नाम पर रजिस्टर्ड हुआ है. पूरे देश में झारखंड संभवत: पहला ऐसा राज्य है, जिसने अचल संपत्ति में महिलाअों को अधिकार देने का बड़ा कदम उठाया है.
झारखंड : एक रुपये टोकन राशि में महिलाओं की भूमि/संपत्ति की हो रही रजिस्ट्री
19 जून 2017 से 30 मार्च 2018 तक का ब्योरा : कुल 89,203 डीड रजिस्टर्ड
रजिस्ट्री कुल रजिस्टर्ड महिला के नाम मिली छूट
कार्यालय डीड रजिस्टर्ड डीड (रुपये में)
रांची 7997 4777 696564652.3
रांची ग्रामीण 6906 3652 177981111.8
रांची शहरी-दो 1559 1028 92591107.7
रांची शहरी-तीन 2135 1460 176127137.1
पलामू 4855 3135 103857100.3
रजिस्ट्री कुल रजिस्टर्ड महिला के नाम मिली छूट
कार्यालय डीड रजिस्टर्ड डीड (रुपये में)
गढ़वा 2338 1586 48672125.88
हुसैनाबाद 1034 724 19543982.85
सिमडेगा 532 278 9306624.25
रामगढ़ 1394 915 59376438.66
 बाकी पेज 17 पर
53,517 महिलाओं ने…
रजिस्ट्री कुल रजिस्टर्ड महिला के नाम मिली छूट
कार्यालय डीड रजिस्टर्ड डीड (रुपये में)
गोला 252 153 3030720
लोहरदगा 1218 800 27502543.25
नगरऊंटारी 1211 874 15141175
कोडरमा 3523 2551 109002454.8
चतरा 2848 1980 54048965.46
लातेहार 1242 883 25259966.2
गुमला 1333 700 14434084.7
हजारीबाग 6404 4037 169156359.3
बरही 2156 1542 45444808.85
बोकारो 4901 2772 167250788.3
बुंडू 479 285 8514961.14
चाईबासा 470 213 11480551.32
चक्रधरपुर 359 215 11807152
चांडिल 372 162 5934813.5
देवघर 869 448 49886097.52
धनबाद 5488 3642 335658626.5
दुमका 498 158 17261909
डुमरी 45 32 778505
घाटशिला 1411 659 24951827.25
गिरिडीह 4453 2729 106944802.9
गोड्डा 58 17 1437502.43
गोविंदपुर 3555 1861 58489617.9
जमशेदपुर 4086 2125 245067881.9
जामताड़ा 216 102 9226786.73
जमुआ 1343 761 11275155.5
खूंटी 859 481 18766512.1
मधुपुर 116 67 5653395.79
पाकुड़ 1982 805 19498640
राजधनवार 1158 788 13433948.5
राजमहल 2832 1412 26748662.5
साहेबगंज 432 243 6619830
सरायकेला 2734 1420 136062519.2
तेनुघाट 1550 1045 29068848.83
19 जून 2016 से लागू है एक रुपये में रजिस्ट्री की व्यवस्था
राज्य सरकार की कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय के आलोक में राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना (पत्रांक-499/19.6.2017) जारी की थी. अधिसूचना के अनुसार, एक रुपये टोकन राशि मुद्रांक पर महिला के नाम पर 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति/भूमि की रजिस्ट्री करायी जा सकेगी. यदि संपत्ति/भूमि का मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक होगा, तो 50 लाख रुपये तक ही छूट मिलेगी. 50 लाख से अधिक मूल्य पर चार प्रतिशत मुद्रांक शुल्क लगेगा. यदि क्रेताअों की संख्या एक से अधिक होगी, तो यह छूट तभी दी जा सकेगी, जब सभी क्रेता महिला हों. छूट का लाभ महिला को एक बार ही मिल सकेगा.