रांची नगर निगम चुनाव : भ्रष्टाचार और राजनीति का अखाड़ा बन गये नगर निगम को कांग्रेस ही दुरुस्त करेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों का हुआ जुटान, नेताओं ने कहा रांची : रांची नगर निगम के चुनाव को लेकर मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हुई सभा में निगम के सभी वार्डों के नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए. कांग्रेस […]
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों का हुआ जुटान, नेताओं ने कहा
रांची : रांची नगर निगम के चुनाव को लेकर मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हुई सभा में निगम के सभी वार्डों के नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मेयर प्रत्याशी अजय तिर्की और डिप्टी मेयर प्रत्याशी डाॅ राजेश गुप्ता छोटू को जीत दिलाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया. डाॅ अजय ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सभी नेताओं को एक-एक बूथ की जिम्मेवारी संभालनी होगी. निगम की मौजूदा कार्यशैली से जनता ऊब चुकी है. कांग्रेस की प्राथमिकताएं लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने कहा कि चुनाव में गिनती के दिन बचे हैं. सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तन मन से जुट जाना चाहिए. उन्होंेने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार एवं राजनीति का अखाड़ा बन गया है. इसे केवल कांग्रेस पार्टी ही दुरूस्त कर सकती है. सभा को अजय तिर्की व डाॅ राजेश गुप्ता छोटू ने भी संबोधित किया. उन्होंने नगर निगम की स्वायत्ता, भ्रष्टाचार समाप्त करने का संकल्प, होल्डिंग टैक्स सहित अन्य आवश्यक टैक्स में कमी,
पीने का पानी घर-घर पहुंचाना, छात्र एवं युवाओं के लिए सुविधाएं बहाल करने जैसी बातें की. सभा का संचालन रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया. मौके पर अनादि ब्रह्म, रवींद्र सिंह, लाल किशोरनाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, आभा सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, सुधीर चौधरी, दीपक लाल, राकेश सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल थे.
कांग्रेस में शामिल हुए प्रभाकर तिर्की
आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य व ऑल इंडिया ईसाई सभा के अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्होंने मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा. डॉ अजय व सुबोधकांत सहाय ने उनका स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










