ePaper

रांची के युवक की आरा में ट्रेन से गिर कर मौत

Updated at : 18 Mar 2018 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के युवक की आरा में ट्रेन से गिर कर मौत

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान झारखंड के रांची शहर के आजाद बस्ती के ईमाद हुसैन के 40 वर्षीय पुत्र खालिद के रूप में हुई है. रविवार की अहले सुबह वह चलती ट्रेन से गिर गया. इसी बीच रेलवे […]

विज्ञापन

आरा : पटना-मुगलसराय रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान झारखंड के रांची शहर के आजाद बस्ती के ईमाद हुसैन के 40 वर्षीय पुत्र खालिद के रूप में हुई है. रविवार की अहले सुबह वह चलती ट्रेन से गिर गया. इसी बीच रेलवे लाइन किनारे टहल रहे लोगों की नजर उसपर पड़ी, तो मुहल्लेवासियों ने इसकी सूचना जीआरपी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल में भेज दिया. उसके पॉकेट से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola