झारखंड राज्यसभा : दूसरे सीट के लिए भाजपा से प्रदीप संथालिया होंगे उम्मीदवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड से दूसरे सीट के लिए भाजपा ने प्रदीप संथालिया को राज्यसभा चुनाव में उतारने का फैसला लिया है. कल से ही चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया. प्रदीप कुमार संथालिया धनबाद के बड़े कारोबारी हैं और मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं. बता दें कि कल देर रात भाजपा […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड से दूसरे सीट के लिए भाजपा ने प्रदीप संथालिया को राज्यसभा चुनाव में उतारने का फैसला लिया है. कल से ही चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया. प्रदीप कुमार संथालिया धनबाद के बड़े कारोबारी हैं और मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं. बता दें कि कल देर रात भाजपा ने समीर उरांव के नाम की घोषणा की थी. वहीं कांग्रेस ने धीरज साहू को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था.
प्रदीप संथालिया को उम्मीदवार बनाये जाने से रोचक हुआ चुनाव
प्रदीप संथालिया के नाम की घोषणा के साथ ही झारखंड में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है. भाजपा के पहले सीट का चुनाव जीतने के बाद 20 वोट बच रहे हैं. भाजपा को प्रदीप संथालिया को जीताने के लिए सात वोट की जरूरत होगी. बीजेपी की नजर यूपीए की कमजोर कड़ी पर है. वहीं अंदरूनी सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक गीता कोड़ा, एनोस एक्का और भानु प्रताप शाही भाजपा को वोट दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










