छेड़खानी के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया रिम्स निदेशक का घेराव

रांची़ : रिम्स में युवती से हुई छेड़खानी के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने निदेशक का घेराव किया. झारखंड आदिवासी विकास समिति, झारखंड विकास महिला मोर्चा व विद्यार्थी परिषद ने अपने-अपने स्तर से विरोध दर्ज कराया. सामाजिक कार्यकर्ताअों के एक गुट ने रिम्स प्रबंधन विरोधी नारा लगाते हुए निदेशक कार्यालय का घेराव किया. […]
रांची़ : रिम्स में युवती से हुई छेड़खानी के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने निदेशक का घेराव किया. झारखंड आदिवासी विकास समिति, झारखंड विकास महिला मोर्चा व विद्यार्थी परिषद ने अपने-अपने स्तर से विरोध दर्ज कराया. सामाजिक कार्यकर्ताअों के एक गुट ने रिम्स प्रबंधन विरोधी नारा लगाते हुए निदेशक कार्यालय का घेराव किया. निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव से मिल कर रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की. निदेशक से सेवानिवृत्त सेना के जवानों को सुरक्षा का जिम्मा देने का आग्रह किया. निदेशक ने कहा कि 30 फीसदी ही सेना के जवानों को रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




