रांची : शादी के लिए पहले किया अपहरण, फिर धर्म परिवर्तन

Published at :10 Mar 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : शादी के लिए पहले किया अपहरण, फिर धर्म परिवर्तन

रांची : पंडरा ओपी के सर्वश्वरी नगर (आइटीआइ के पीछे) निवासी ऋषव कुमार ने अपनी बहन का अपहरण शादी की नीयत से करने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बेड़ाे निवासी हाजी अलीमुदीन की पत्नी और पुत्र मो मकसूद आलम, मंसूर आलम व मंजर […]

विज्ञापन
रांची : पंडरा ओपी के सर्वश्वरी नगर (आइटीआइ के पीछे) निवासी ऋषव कुमार ने अपनी बहन का अपहरण शादी की नीयत से करने व धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्राथमिकी में बेड़ाे निवासी हाजी अलीमुदीन की पत्नी और पुत्र मो मकसूद आलम, मंसूर आलम व मंजर आलम को आराेपी बनाया गया है़ लेकिन पंडरा पुलिस ने मंसूर आलम के साला फैयाज उर्फ बबन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फैयाज इस मामले में आरोपी नहीं है़ मंसूर के भाई मो अतीक ने फैयाज उर्फ बबन को मुक्त करने की मांग पुलिस से की है़ इधर, प्राथमिकी में ऋषव ने कहा है कि इस मामले में छह मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इससे पहले 27 फरवरी को उसे जानकारी मिली कि उसकी बहन का अपहरण शादी की नीयत से उक्त अारोपियों द्वारा कर लिया गया है. इधर, अतीक का कहना है कि ऋषव की बहन ने मकसूद आलम से स्वेच्छा से पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में निबंधित विवाह किया और दोनों बालिग हैं. ऋषव की बहन मकसूद आलम के साथ रह रही है.
इस बात की जानकारी ऋषव की बहन ने डाक से पत्र भेजकर अपने घर वालों को दी है. शादी के बाद वे लोग कहां रह रहे हैं, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है़ दबाव बनाने के लिए पुलिस ने फैयाज उर्फ बबन को गिरफ्तार कर पंडरा थाना में रखा है. मो अतीक व उसके परिजनों ने पुलिस से फैयाज उर्फ बबन को मुक्त कराने की मांग की है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola