20.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची : जिले में 1.39 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदारी

रांची : धान अधिप्राप्ति में रांची जिले में अब तक 1.39 लाख क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है. किसानों का निबंधन कर उन्हें एसएमएस भेजने में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है. जिले में धान खरीदने के लिए 38 क्रय केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों से धान खरीदने वाला रांची एकमात्र […]

रांची : धान अधिप्राप्ति में रांची जिले में अब तक 1.39 लाख क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है. किसानों का निबंधन कर उन्हें एसएमएस भेजने में भी जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है. जिले में धान खरीदने के लिए 38 क्रय केंद्र बनाये गये हैं. सभी केंद्रों से धान खरीदने वाला रांची एकमात्र जिला है. 31 मार्च तक इन केंद्रों से धान की खरीदारी की जायेगी.

जिले में पांच लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग के दावे के अनुसार रांची जिला धान का प्रमुख उत्पादक जिला नहीं है. बावजूद धान खरीद के मामले में रांची पूरे राज्य में चौथे स्थान पर है.

मुख्य बिंदु
1. 38 धान क्रय केंद्र बनाये गये हैं जिले में
2. 22505 किसानों को भेजा गया एसएमएस
3. 7498 किसानों को भेजा गया यूनिक एसएमएस
4. 2859 किसानों से अब तक हुई धान की खरीदारी
5. 1.39 लाख क्विंटल धान की खरीदारी हुई दो मार्च तक
धान खरीद में राज्य में रांची
की स्थिति
किसान निबंधन में राज्य में चौथा स्थान
अब तक धान क्रय में चौथा स्थान
कुल एसएमएस भेजने में दूसरा स्थान
किसानों को टर्न अप करने में तीसरा स्थान
सभी केंद्रों से क्रय करनेवाला एकमात्र जिला
किसान भुगतान में द्वितीय स्थान
सबसे अधिक केंद्र में तीसरा स्थान
राज्य भर से कुल खरीद में 10 प्रतिशत हिस्सा

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel