होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली का उत्सव, रांची प्रेस क्लब में बिखरे संस्कृति के तीन रंग, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
होलिका दहन के साथ शुरू हुआ होली का उत्सव, रांची प्रेस क्लब में बिखरे संस्कृति के तीन रंग, देखें VIDEO

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार शाम को अगजा जलने के साथ पूरे प्रदेश में होली का उत्सव शुरू हो गया. पूरे विधि-विधान के साथ लोगों ने अपने-अपने इलाके में होलिका का दहन कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाये और होली की शुभकामनाएं दीं. इससेपहले, रांची प्रेस क्लब में होली की पूर्व संध्या पर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार शाम को अगजा जलने के साथ पूरे प्रदेश में होली का उत्सव शुरू हो गया. पूरे विधि-विधान के साथ लोगों ने अपने-अपने इलाके में होलिका का दहन कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाये और होली की शुभकामनाएं दीं.

इससेपहले, रांची प्रेस क्लब में होली की पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एक साथ संस्कृति के तीन रंगों में रंगकर लोगों ने दिन भर होली का आनंद लिया. कवि सम्मेलन और गीत-संगीत से लोगों में जोश भरने वाले इस आयोजन का समापन फगुआ गीत से हुआ. सरस्वती वंदना हो या फगुआ गीत, लोग नाल और झाल की धुन पर झूमते रहे.

कवि सम्मेलन में रांची के एक दर्जन से ज्यादा कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, तो ऑर्केस्ट्रा की धुन पर भी लोग खूब झूमे. हिंदी और भोजपुरी गीतों से गायकों ने समां बांध दिया. होली गीतों के साथ-साथ हिंदीऔरनागपुरी गीतों की प्रस्तुति को भी लोगों ने खूब पसंद किया.

उधर, पुलिस एवं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भाईचारे के इस पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनायें. असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने के इंतजाम किये गये हैं. राज्य के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया. इससे पहले शांति समिति की बैठकों में सभी इलाके के लोगों से कहा गया है कि वे अपने इलाके में किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola