आपत्तिजनक व्यवहार करने का ऑडियो हुआ वायरल, हाईकोर्ट ने किया जज नईम अंसारी को निलंबित

Updated at : 28 Feb 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
आपत्तिजनक व्यवहार करने का ऑडियो हुआ वायरल, हाईकोर्ट ने किया जज नईम अंसारी को निलंबित

रांची/गढ़वा : महिला पीएलवी चंदा देवी के साथ अापत्तिजनक व्यवहार करने और इससे संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद झारखंड हाइकोर्ट ने गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव मो नईम अंसारी को निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उन्हें गिरिडीह मुख्यालय में रहने का आदेश दिया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही […]

विज्ञापन
रांची/गढ़वा : महिला पीएलवी चंदा देवी के साथ अापत्तिजनक व्यवहार करने और इससे संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद झारखंड हाइकोर्ट ने गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव मो नईम अंसारी को निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उन्हें गिरिडीह मुख्यालय में रहने का आदेश दिया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू होगी.
रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के हस्ताक्षर से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है. गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा ने बताया, सब जज नईम अंसारी का निलंबन आदेश 27 फरवरी से ही प्रभावी होगा. उनकी जगह विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव के रूप में सब जज विनोद तिवारी को दायित्व दिया गया है.
क्या था आरोप : गढ़वा के भवनाथपुर निवासी पारा लीगल वोलेंटियर (पीएलवी) चंदा देवी ने सब जज नईम अंसारी के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया था. प्रधान जिला जज को ऑडियो सीडी सौंपी थी.
इसके दो दिन बाद नईम अंसारी ने चंदा पर उनके कार्यालय में बाधा उत्पन्न करने, पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर नौकरी लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इसके बाद चंदा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. 26 फरवरी को जेल से रिहा होने के बाद चंदा देवी ने नईम अंसारी पर मामला दर्ज कराने लिए आवेदन दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola