झारखंड : ....जब रांची की युवती की चिरकुंडा थाना में करायी गयी शादी...जानें पूरा मामला

Published at :20 Feb 2018 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : ....जब रांची की युवती की चिरकुंडा थाना में करायी गयी शादी...जानें पूरा मामला

चिरकुंडा/रांची : पुलिस की पहल पर चुटिया रांची की रहने वाली सोनी का विवाह चिरकुंडा थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को कुमारधुबी स्टेशन रोड निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ. विवाह के बाद राहुल सोनी को लेकर दुमका चला गया. मंदिर में शादी के समय लड़का पक्ष से कोई उपस्थित नहीं था, जबकि सोनी […]

विज्ञापन
चिरकुंडा/रांची : पुलिस की पहल पर चुटिया रांची की रहने वाली सोनी का विवाह चिरकुंडा थाना परिसर स्थित मंदिर में सोमवार को कुमारधुबी स्टेशन रोड निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ. विवाह के बाद राहुल सोनी को लेकर दुमका चला गया. मंदिर में शादी के समय लड़का पक्ष से कोई उपस्थित नहीं था, जबकि सोनी की तरफ से मनोज शर्मा, लड़की के चाचा, अजय सिंह व अन्य उपस्थित थे.
क्या है मामला
कुमारधुबी स्टेशन रोड निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र राहुल कुमार की बारात रविवार को डिगवाडीह अरविंद सिंह के यहां गयी थी. जब वरमाला की तैयारी चल रही, तभी सुदामडीह पुलिस राहुल द्वारा पांच वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज के कागजात के साथ पहुंची और लड़की के पिता को जानकारी दी. बाद में राहुल ने स्वीकार किया कि फोटो व हस्ताक्षर उसका है. इसके बाद चिरकुंडा थाना के सअनि जितेंद्र कुमार सिंह वहां पहुंचे और राहुल को लेकर चिरकुंडा आ गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola