झारखंड : खेलगांव में कल से दिखेगी भारत की सांस्कृतिक छटा, तैयारी पूरी

Updated at : 15 Feb 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : खेलगांव में कल से दिखेगी भारत की सांस्कृतिक छटा, तैयारी पूरी

अंतर विवि राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का उदघाटन 16 को होगा रांची : अंतर विवि राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल की तैयारी अंतिम चरण में है. इसका उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 16 फरवरी की शाम छह बजे करेंगी. 20 फरवरी तक रांची विवि के मेजबानी में चलनेवाले फेस्टिवल का आयोजन खेलगांव में होगा. उदघाटन से पहले 2.30 बजे […]

विज्ञापन

अंतर विवि राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल का उदघाटन 16 को होगा

रांची : अंतर विवि राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल की तैयारी अंतिम चरण में है. इसका उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 16 फरवरी की शाम छह बजे करेंगी. 20 फरवरी तक रांची विवि के मेजबानी में चलनेवाले फेस्टिवल का आयोजन खेलगांव में होगा. उदघाटन से पहले 2.30 बजे सभी टीमों की एक भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा एथलेटिक्स स्टेडियम से निकल कर टाना भगत स्टेडियम तक पहुंचेगी.

इस सांस्कृतिक शोभा यात्रा में सभी टीमें अपने-अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप सजी धजी रहेंगी. अब तक 78 विवि के 816 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है. टीम में मैनेजर व सहयोगी कलाकार मिलाकर कुल 1163 लोग शामिल हैं. फेस्टिवल 108 विवि के 1500 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है. फेस्टिवल में भाग लेने शिवाजी विवि कोल्हापुर, मुंबई विवि व पारूल विवि की टीम 13 फरवरी को ही रांची पहुंच गयी है.

14 फरवरी को गुलबर्ग विवि, महाराजा कृष्णकुमार सिंह भागलपुर विवि त्रिचुरापल्ली, भारती दर्शन विवि चंडीगढ़ अौर इंद्रकला संगीत विवि खैरागढ़ की टीम रांची पहुंची. आज सभी टीमों के रांची पहुंच जाने की संभावना है.

यह है कार्यक्रम

16 फरवरी : सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से टीम मैनेजर की बैठक, दो बजे से सांस्कृतिक शोभा यात्रा, शाम छह बजे टाना भगत स्टेडियम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू फेस्टिवल का उदघाटन करेंगी. शाम 7.30 बजे से रांची विवि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी.

17 फरवरी : सुबह 10 बजे से क्लासिकल डांस, वन एक्ट प्ले, लाइट वोकल सोलो, अॉन द स्पॉट पेंटिंग्स का आयोजन होगा. दिन के दो बजे से क्लासिकल डांस, वन एक्ट प्ले, क्लासिकल वोकल, क्विज व कोलाज प्रतियोगिता होगी. पांच बजे शाम से फोक व ट्राइबल डांस, वन एक्ट प्ले, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो व कार्टूनिंग प्रतियोगिता हाेगी.

18 फरवरी : सुबह 10 बजे से वन एक्ट प्ले, ग्रुप सांग, डिबेट व स्पॉट फोटोग्राफी, दोपहर दो बजे स्किट, क्विज फाइनल व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शाम पांच बजे से फोक आर्केस्ट्रा व क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

19 फरवरी : सुबह 10 बजे से वेस्टर्न वोकल सोलो, माइम व रंगोली प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, मिमिक्री, इलोकेशन व इंस्टालेशन और शाम पांच बजे वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो प्रतियोगिता व शाम 6.45 बजे ग्रुप सांग का आयोजन होगा.

20 फरवरी : सुबह 11 बजे टाना भगत स्टेडियम में समापन समारोह का अायोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे.

प्रतिभागी पहुंचे

गुलवर्ग विवि सिकंदराबाद के आठ प्रतिभागी, महाराजा भावनगर विवि से 32 प्रतिभागी, भारतदर्शन विवि से 30 प्रतिभागी, चंडीगढ़ विवि से सात प्रतिभागी, इंद्रकला संगीत विवि से 20 प्रतिभागी, जिवाजी विवि ग्वालियर से दो प्रतिभागी, विद्या सागर विवि से 15 प्रतिभागी रांची पहुंच गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola