ePaper

झारखंड में हल्की बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग का अनुमान

Updated at : 12 Feb 2018 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में हल्की बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले, मौसम विभाग का अनुमान

रांची : झारखंड में अभी भले लोगों को ठंड का एहसास हो रहा हो. तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है. आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा. हालांकि, मौसम विभाग की सोमवार को जो बुलेटिन जारी किया है, उसमें कहा गया है कि 12 और 13 फरवरी को कुछ जगहों पर […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में अभी भले लोगों को ठंड का एहसास हो रहा हो. तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक है. आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा. हालांकि, मौसम विभाग की सोमवार को जो बुलेटिन जारी किया है, उसमें कहा गया है कि 12 और 13 फरवरी को कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 14 फरवरी से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जाहिर किया गया है. 12 फरवरी को कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड में अगले दो – तीन दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड के कई इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश दर्ज की गयी. डाल्टेनगंज में सर्वाधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पाकुड़ का तापमान न्यूनतम 12.3 डिग्री रहा.

बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था. यहां का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. 1 जनवरी से 12 फरवरी, 2018 के बीच रांची में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान जमशेदपुरऔर डाल्टेनगंज में क्रमश: 1.2 और 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के बोकारो, चाईबासा, गिरिडीह, कांके और दारीसाई में इस दौरान बारिश दर्ज नहीं की गयी.

इसे भी पढ़ें : 15 के बाद झारखंड में बढ़ेगी ठंड, पटना में ठंडे में भी लोग चला रहे हैं फैन

जमशेदपुर, बोकारो, चाईबासा और रांची के निकट कांके का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन इन सभी जगहों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री (+1.3) और न्यूनतम 13.1 (-2.2) डिग्री दर्ज किया गया,तो बोकारो का अधिकतमतापमान 27.6 (+1.8) डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.1 (-4) डिग्री दर्ज किया गया.

चाईबासा और गिरिडीह में न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 2 और 2.5 डिग्री कम रहा, जबकि इन जगहों का अधिकतम तापमान 0.8 और 2.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola