इसे कहते हैं मुफ्त की कमाई, डिप्टी मेयर की मेहरबानी से निगम के संसाधनों से माल कमा रहे ठेकेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2018 6:57 AM
II उत्तम महतो II रांची : इसे कहते हैं मुफ्त की कमाई. रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सिखाया है कि पद मिले, तो कैसे बिना खर्च के कमाई करें. पहले तो डिप्टी मेयर ने अपने बेटे को निगम का ठेकेदार बना दिया. फिर उस कंपनी के लिए निगम की गाड़ियों को दौड़ा दिया, […]
संजीव विजयवर्गीय के पुत्र हर्षित विजयवर्गीय की कंपनी मेघा कंस्ट्रक्शन और उनके चहेते विपिन कुमार वर्मा की कंपनी पीयूष इंटरप्राइजेज को ठेके में मिलनेवाले काम (अधिकतर काम वार्ड नंबर 10 में) में मुफ्त में निगम के जेसीबी, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों और उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे जहां निगम को लाखों रुपये का चूना लगता है और ठेकेदार मोटा माल कमाते हैं.
इसके एवज में नगर निगम को कोई भुगतान नहीं होता. उल्टे, निगम के अन्य काम प्रभावित होते हैं. ठेका कंपनी को न मिट्टी ढुलाई के लिए ट्रैक्टर के पैसे देने पड़ते हैं, न गड्ढे की खुदाई के लिए जेसीबी को भुगतान करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










