झारखंड : सरयू राय हटे, नीलकंठ मुंडा बने संसदीय कार्य मंत्री, चार को दिल्ली जा सकते हैं सरयू
Updated at : 02 Feb 2018 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

रघुवर कैबिनेट में पहली बार किसी मंत्री का बदला विभाग रांची : सरकार ने सरयू राय को संसदीय कार्य मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया है. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में पहली बार किसी मंत्री का विभाग बदला […]
विज्ञापन
रघुवर कैबिनेट में पहली बार किसी मंत्री का बदला विभाग
रांची : सरकार ने सरयू राय को संसदीय कार्य मंत्री के पद से मुक्त कर दिया गया है. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी है. मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में पहली बार किसी मंत्री का विभाग बदला गया है. राजभवन ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. सरयू राय के पास अब सिर्फ खाद्य आपूर्ति विभाग ही बच गया है.
सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिख कर संसदीय कार्य मंत्री के पद से मुक्त करने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था कि वह बतौर संसदीय कार्य मंत्री अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर सके. वह विधानसभा का सत्र नहीं चलने से नाराज थे.
चार को दिल्ली जा सकते हैं सरयू
खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय चार फरवरी को दिल्ली जा सकते हैं. वहां वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेंगे. साथ ही पार्टी के आला नेताओं के साथ मिल कर विचार-विमर्श करेंगे. वर्तमान हालात पर वह अपनी भावनाओं से आला नेताओं को अवगत करायेंगे.
मैंने जिम्मेवारी लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री के पद से मुक्त करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया था. मैंने महसूस किया था कि पिछले दो वर्ष में इस जवाबदेही का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर सका. अब जिन्हें जवाबदेही मिली है, वे बेहतर तरीके से इसे निभायेंगे, ऐसी आशा करता हूं.
– सरयू राय, खाद्य आपूर्ति मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




