झारखंड : 2018 संगठन का वर्ष होगा, पार्टी को मजबूत करने में जुट जायें कार्यकर्ता : कांग्रेस

Updated at : 05 Jan 2018 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 2018 संगठन का वर्ष होगा, पार्टी को मजबूत करने में जुट जायें कार्यकर्ता : कांग्रेस

डॉ अजय ने जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा पूरी मजबूती से लड़ेंगे निकाय चुनाव, जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची सौंपें : अध्यक्ष सरकार की गलत नीतियों से प्रभावित लोगों के हक की लड़ाई भी लड़नी है रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 को पार्टी ने […]

विज्ञापन
डॉ अजय ने जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कहा
पूरी मजबूती से लड़ेंगे निकाय चुनाव, जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों की सूची सौंपें : अध्यक्ष
सरकार की गलत नीतियों से प्रभावित लोगों के हक की लड़ाई भी लड़नी है
रांची : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 को पार्टी ने चुनौती के रूप में लिया है़ यह वर्ष संगठन के लिए होगा़ संगठन को मजबूत करने में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुट जायें. आम लोगों से संवाद स्थापित करे़ं उन्होंने कहा कि एक ओर हमें संगठन को मजबूत करना है, तो दूसरी ओर राज्य सरकार की गलत नीतियों से प्रभावित आम लोगों के हक की लड़ाई भी लड़नी है़ डाॅ अजय गुरुवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्षों, मोर्चा के अध्यक्षों, प्रकोष्ठ-सेल और विभाग के अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे़
पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ और सेल की सभी इकाइयों का गठन फरवरी माह तक पूरा कर ले़ं उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी. इसके लिए जिलाध्यक्षों को संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर प्रदेश को समर्पित करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों को वृद्धा पेंशन, अन्नपूर्णा योजना व जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है़ 11लाख से भी अधिक परिवार का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है़
जिलाध्यक्षों से वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करने को कहा़ वहीं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दिशा विहीन हो गयी है़
जन सरोकार के मुद्दे से भटक कर सरकार अपनी छवि बनाने के लिए परेशान है़ यही वजह है कि सरकार कार्य से ज्यादा विज्ञापन पर भरोसा कर रही है़ ऐसे में हमारी भूमिका अहम हो जाती है़
बैठक में जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, डाॅ विनोद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ राजेश गुप्ता छोटू, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, आलोक साहू, शिव कुमार भगत, रामनारायण सिंह रोहिला, दीपिका पांडेय, नरेश वर्मा, बद्री राम, बलजीत सिंह बेदी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा, प्रदेश सेवादल की मुख्य संगठक सुश्री नेली नाथन आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola