ePaper

झारखंड-बिहार में कड़ाके की ठंड, कांप रहे हैं लोग, जानें प्रमुख शहरों के तापमान

Updated at : 04 Jan 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-बिहार में कड़ाके की ठंड, कांप रहे हैं लोग, जानें प्रमुख शहरों के तापमान

रांची/पटना : बीते एक सप्ताह से राजधानी सहित पूरे बिहार के लोग सर्दी से बेचैन हैं. बुधवार को सामान्य से तीन गुना अधिक तेज चली सर्द हवाओं ने शहर को कंपा दिया. इससे शहर ठिठुर गया. दिन में निकली हल्की धूप भी बेअसर साबित हुई. वहीं बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड […]

विज्ञापन

रांची/पटना : बीते एक सप्ताह से राजधानी सहित पूरे बिहार के लोग सर्दी से बेचैन हैं. बुधवार को सामान्य से तीन गुना अधिक तेज चली सर्द हवाओं ने शहर को कंपा दिया. इससे शहर ठिठुर गया. दिन में निकली हल्की धूप भी बेअसर साबित हुई. वहीं बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आयी. राज्य में कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. पटना में अधिकतम तापमान अब तक सीजन का सबसे कम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था. गुरुवार सुबह सात बजे राजधानी पटना का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां फिलहाल 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है.

यदि बात झारखंड की करें तो पूरा सूबा कड़ाके की ठंड की चपेट में है. मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो पांच दिनों में बुधवार सबसे ठंडा दिन रहा. रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 व अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि बीएयू के मौसम विभाग के अनुसार, कांके का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी और आसपास का न्यूनतम तापमान पांच जनवरी को पांच डिग्री सेल्सियस रहेगा. अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. गुरुवार सुबह सात बजे राजधानी रांची का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां फिलहाल 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है.

प्रमुख शहरों के तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Ranchi217
Patna219
Jamshedpur249
Deoghar218
Dhanbad228
Muzaffarpur218
Bhagalpur228
Gaya277
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola