ePaper

ठंड से कांप रहा है बिहार, जानें झारखंड का हाल

Updated at : 02 Jan 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से कांप रहा है बिहार, जानें झारखंड का हाल

रांची/पटना : झारखंड में शीत लहरी के साथ ही ठंड बढ़ गयी है और तापमान में गिरावट आयी है. साल के पहले दिन ठंड भरी हवा ने लोगों को कंपकपा दिया. संभावना व्यक्त की गयी है कि सूबे में ठंड बढ़ेगी और तापमान में लगातार गिरावट आएगी. मंगलवार को दोपहर दो बजे राजधानी रांची का […]

विज्ञापन

रांची/पटना : झारखंड में शीत लहरी के साथ ही ठंड बढ़ गयी है और तापमान में गिरावट आयी है. साल के पहले दिन ठंड भरी हवा ने लोगों को कंपकपा दिया. संभावना व्यक्त की गयी है कि सूबे में ठंड बढ़ेगी और तापमान में लगातार गिरावट आएगी. मंगलवार को दोपहर दो बजे राजधानी रांची का तापमान 21डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया हालांकि यहां सूर्य अपनी किरणें बिखेर रहा है. रांची में आज हवा 11 किमी प्रतिघंटा चल रही है.

यदि बात बिहार की करें तो यहां नये साल 2018 के पहले दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कुहासे से हुई, हालांकि दोपहर में हल्की धूप रही, लेकिन दिन भर पछुआ हवा चलने से कंपकंपी रही. यहां कोहरा छंटते ही आसमान साफ हो गया है जिस कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर अब सीधा बिहार पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश और नेपाल से आ रही ठंडी हवाओं के कारण बिहार को अगले दो दिनों के लिए कोल्ड डे घोषित कर दिया गया है. राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, छपरा, पूर्णिया व सुपौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. बिहार के शहरों का दिन का तापमान दो दिन में सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है. वहीं, रात का पारा 7 से 8 डिग्री पर होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी है कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ रहने के आसार हैं. लेकिन, सुबह से छाए कोहरे और दिनभर आसमान साफ रहने के कारण शाम होते ही तापमान तेजी से नीचे गिरेगा. मंगलवार को दोपहर दो बजे राजधानी पटना का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पटना में आज भी हवा 5 किमी प्रतिघंटा चल रही है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम तापमान ( डिग्री सेल्सियस)
Ranchi2210
Patna229
Jamshedpur2612
Deoghar2312
Dhanbad2412
Bhagalpur2311
Muzaffarpur229
Gaya239
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola