ePaper

ठंड ने झारखंड-बिहार को कंपाया, जानें प्रमुख शहरों के तापमान

Updated at : 28 Dec 2017 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड ने झारखंड-बिहार को कंपाया, जानें प्रमुख शहरों के तापमान

रांची/पटना : बिहार में कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर बिहार के इलाकों में नजर आ रहा है. पटना में क्लास वन तक के स्कूल को 2 जनवरी तक ठंड के कारण बंद कर दिया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के उपनिदेशक ने जानकारी दी कि […]

विज्ञापन

रांची/पटना : बिहार में कनकनी लगातार बढ़ती जा रही है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का असर बिहार के इलाकों में नजर आ रहा है. पटना में क्लास वन तक के स्कूल को 2 जनवरी तक ठंड के कारण बंद कर दिया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के उपनिदेशक ने जानकारी दी कि बिहार में 28 दिसंबर तक ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. अब कनकनी के साथ घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा. बिहार में अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे में राजधानी का तापमान 4 डिग्री नीचे गिरा है. दिनभर छाई धुंध और 8 से 10 किमी की रफ्तार से पछुआ के कारण ही तापमान नीचे गिरा है. गुरुवार को राजधानी पटना का तापमान सुबह सात बजे 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. आज दिनभर यहां कोहरे का प्रभाव दिखने की उम्मीद है.

यदि बात झारखंड की करें तो राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में कनकनी बढ़ गयी है. सर्द हवा चलने और अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे राज्य में सर्द हवा चलती रहेगी. राजधानी रांची का तापमान सुबह सात बजे 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यहां 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है हालांकि दिनभर धूप निकलने के आसार हैं.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Ranchi2411
Patna2512
Muzaffarpur2511
Bhagalpur2511
Gaya259
Jamshedpur2712
Deoghar2512
Dhanbad2611
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola