ePaper

सावधान! झारखंड में और बढ़ेगा सर्दी का सितम, गिरेगा तापमान, चलेंगी सर्द हवाएं, टूट सकता है 47 साल पुराना रिकॉर्ड

Updated at : 23 Nov 2017 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
सावधान! झारखंड में और बढ़ेगा सर्दी का सितम, गिरेगा तापमान, चलेंगी सर्द हवाएं, टूट सकता है 47 साल पुराना रिकॉर्ड

मिथिलेश झा @ रांची तीन दिन से सर्दी का सितम झेल रहे झारखंड के लोगों की परेशानी अभी और बढ़ने वाली है. उत्तर की सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा ही रखी है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की मौसम विभाग की चेतावनी से लोगों की चिंता और बढ़ गयी है. 26 नवंबर तक […]

विज्ञापन

मिथिलेश झा @ रांची

तीन दिन से सर्दी का सितम झेल रहे झारखंड के लोगों की परेशानी अभी और बढ़ने वाली है. उत्तर की सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा ही रखी है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की मौसम विभाग की चेतावनी से लोगों की चिंता और बढ़ गयी है. 26 नवंबर तक ठिठुरन बढ़ा रहा ठंड और प्रचंड हो सकता है. यदि मौसम का रिकॉर्ड रखने वाली संस्था एक्यूवेदर का अनुमान सही निकला, तो सर्दी का 47 साल पुराना रिकॉर्ड इस बार टूट जायेगा. जी हां, 30 नवंबर, 1970 के बाद 24 नवंबर,2017 की रात रांची की (नवंबर महीने की) सबसे सर्द रात होगी.

एक्यूवेदर के मुताबिक, 21 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी, तो 22 नवंबर को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. 23 नवंबर को अधिकतम तापमान में तो कोई गिरावट दर्ज नहीं की गयी, लेकिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया. सर्दी का सितम 24 नवंबर इस साल नवंबर के महीने की सबसे सर्द रात हो सकती है.

दुमका के बासुकीनाथ में बाजार में लगी भीषण आग, डेढ़ दर्जन दुकानें जलकर राख, देखें VIDEO

इस दिन 23 नवंबर के मुकाबले अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमानमें1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्जकीजायेगी. इस दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह जायेगा.इससेपहले 30 नवंबर,1970को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.

मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान द्वीप समूह और उसके आसपास के इलाके में बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बन रहा है.इसकेअसर सेठंडीहवाएं चलेंगी औरठिठुरनबढ़ती जायेगी. इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्वोत्तर भाग में साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी और हवाओं में ठंडक बढ़ेगी.

RANCHI में ई-रिक्शा चालक की गुंडागर्दी : अतिक्रमण हटाने गयी नगर निगम की टीम के अफसर पर गाड़ी चढ़ाकर भागा

भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार कोजो बुलेटिन जारी किया है, उसमें कहा गया है कि उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में आगामी 24 घंटे के दौरान ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर चलेगी. इतना ही नहीं, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओड़िशा और मिजोरम के कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. वहीं, असम एवं मेघालय के कुछ भागों में हल्का कोहरा देखा जा सकता है.

बुलेटिन के मुताबिक, कोहरे की वजह से गुरुवार (23 नवंबर) को कई जगहों पर न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर ही थी. अमृतसर, लुधियाना, फुर्सतगंज, सबौर एवं भागलपुर में कोहरे की वजह से लोग 500 मीटर से ज्यादा दूर की चीजों को लोग नहीं देख पा रहे थे. सिल्चर में यह दृश्यता 200 मीटरथी जबकि हाफलांग और मुजफ्फरपुर में महज 50 मीटर.

इस हफ्ते रांची के तापमान का अनुमान
तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
23.11.201728 डिग्री सेल्सियस08 डिग्री सेल्सियस
24.11.201724 डिग्री सेल्सियस07 डिग्री सेल्सियस
25.11.201724 डिग्री सेल्सियस08 डिग्री सेल्सियस
26.11.201724 डिग्री सेल्सियस08 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola