ePaper

रांची के विमान यात्रियों के लिए खुशखबरी, 21 दिसंबर से इंडिगो की भी शुरू हो रही है रांची-हैदराबाद फ्लाईट

Updated at : 08 Nov 2017 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के विमान यात्रियों के लिए खुशखबरी, 21 दिसंबर से इंडिगो की भी शुरू हो रही है रांची-हैदराबाद फ्लाईट

रांची : इंडिगो एयरलाइंस 21 दिसंबर से रांची-हैदराबाद विमान सेवा शुरू करेगा. विमान संख्या 6ई0844 (हैदराबाद-रांची) सुबह 10:50 बजे हैदराबाद से उड़ान भरेगा और दोपहर 12:55 बजे रांची पहुंचेगा. वहीं, विमान संख्या 6ई0866 (रांची-हैदराबाद) दोपहर 1:25 बजे उड़ान भरेगा आैर दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद पहुंचे. विमान में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. […]

विज्ञापन
रांची : इंडिगो एयरलाइंस 21 दिसंबर से रांची-हैदराबाद विमान सेवा शुरू करेगा. विमान संख्या 6ई0844 (हैदराबाद-रांची) सुबह 10:50 बजे हैदराबाद से उड़ान भरेगा और दोपहर 12:55 बजे रांची पहुंचेगा. वहीं, विमान संख्या 6ई0866 (रांची-हैदराबाद) दोपहर 1:25 बजे उड़ान भरेगा आैर दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद पहुंचे.

विमान में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. प्रति यात्री किराया 2900 रुपये रखा गया है. वहीं, इंडिगो ने 19 नयी और 28 अतिरिक्त उड़ानें देश के विभिन्न शहरों के लिए शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 23 नवंबर से शुरू होंगी. इंडिगो के प्रेसिडेंट आदित्य घोष ने कहा कि कंपनी 23 दिसंबर से रोजाना 1000 उड़ानों के आंकड़े को छूने का कीर्तिमान बनायेगी.
इंडिगो अब लखनऊ-शारजाह, हैदराबाद-शारजाह, लखनऊ-श्रीनगर, हैदराबाद-रांची और लखनऊ-देहरादून के बीच पहली उड़ानों का संचालन करेगी. वहीं, बड़े शहरों जैसे कोलकाता को गुवाहाटी, बेंगलुरु को भुवनेश्वर और चेन्नई को कोच्ची से जोड़ने के लिए अतिरिक्त उड़ानों को भी समय-सारिणी में शामिल किया जायेगा.
पहले से है रांची-हैदराबाद विमान सेवा : एयर एशिया द्वारा पूर्व से ही रांची-हैदराबाद के लिए विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है. इंडिगो द्वारा रांची-हैदराबाद विमान सेवा शुरू करने से यात्रियों को रांची से हैदराबाद अाने-जाने के लिए और अधिक विकल्प मिलेंगे. वहीं बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट से फिलवक्त 26 फ्लाइट प्रतिदिन दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर, पटना, कोलकाता के लिए उड़ान भरती हैं.
इंडिगो और गो एयरवेज का रांची-दिल्ली विमान रद्द : इंडिगो और गो एयरवेज का विमान मंगलवार को रद्द कर दिया गया. दिल्ली में रनवे का कार्य होने के कारण इंडिगो का रांची-दिल्ली और गो एयरवेज की रांची-दिल्ली की दो-दो फ्लाइटें रद्द की गयी थीं. इस बाबत एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को विमान रद्द हाेने की सूचना पूर्व में ही दे दी गयी थी.
एयर इंडिया का रांची-काेलकाता व रांची-दिल्ली विमान आज रद्द : एयर इंडिया की रांची-कोलकाता और रांची-दिल्ली विमान सेवा बुधवार को रद्द रहेगी. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि रांची-कोलकाता विमान सेवा तकनीकी कारणों से रद्द रहेगी. वहीं, रांची-दिल्ली विमान से 8 और 9 नवंबर को भी रद्द रहेगा. यह फ्लाइट दिल्ली में रनवे रिपेयर का कार्य होने के कारण रद्द किया गया है. जिन यात्रियों ने पूर्व में टिकट आरक्षित कराया है, उन्हें इसकी सूचना दूरभाष पर दी जा रही है. टिकट रद्द होने पर यात्रियों को पूरी राशि रिफंड की जा रहा है. वहीं, जो यात्री आगे की तिथि में यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें टिकट भी दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola