ePaper

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धनतेरस व दीपावली की दी शुभकामनाएं, कहा : वर्ष भर हम उल्लास से भरे रहें

Updated at : 17 Oct 2017 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने धनतेरस व दीपावली की दी शुभकामनाएं, कहा : वर्ष भर हम उल्लास से भरे रहें

रांची : राजभवन में सोमवार को दिवाली उत्सव मनाया गया. बिरसा मंडप में आयोजित इस समारोह का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. राज्यपाल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दिवाली अच्छाई का बुराई पर विजय अौर ज्ञान का अज्ञान पर विजय का त्योहार है. पूर्वजों ने हमें इतने सारे त्योहार, […]

विज्ञापन
रांची : राजभवन में सोमवार को दिवाली उत्सव मनाया गया. बिरसा मंडप में आयोजित इस समारोह का उदघाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया. राज्यपाल ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दिवाली अच्छाई का बुराई पर विजय अौर ज्ञान का अज्ञान पर विजय का त्योहार है. पूर्वजों ने हमें इतने सारे त्योहार, परंपरा व संस्कृति दिये हैं, ताकि हम वर्ष भर सुख-शांति अौर उल्लास से भरे रहें.

इस उत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र रांची अौर रांची विवि के सहयोग से किया गया. सुषमा नाग व टीम द्वारा करसा नृत्य, अशोक कच्छप व टीम द्वारा पाइका नृत्य, सरायकेला के प्रभात कुमार महतो व टीम द्वारा छउ नृत्य, मास्टर अंशुमान द्वारा एकल नृत्य व चुमकी राय द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया.

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव सहित राज्यपाल के प्रधान सचिव एसके सत्पथी, मेजर जनरल उपेंद्र सिंह, राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार डॉ आनंद भूषण, रांची विवि, बीआइटी मेसरा, बिरसा कृषि विवि के कुलपति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola