ePaper

दिवाली, छठ के लिए हावड़ा और रांची के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Updated at : 12 Oct 2017 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
दिवाली, छठ के लिए हावड़ा और रांची के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

कोलकाता/रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हावड़ा और रांची के बीच 15 अक्तूबर से नौ जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा. एसईआर के एक प्रवक्ता नेगुरुवारको यह जानकारी दी. त्योहारों के लिए 56 विशेष ट्रेनें चलायेगा रेलवे एसईआर के प्रवक्ता ने यहां कहा कि […]

विज्ञापन

कोलकाता/रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए हावड़ा और रांची के बीच 15 अक्तूबर से नौ जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा. एसईआर के एक प्रवक्ता नेगुरुवारको यह जानकारी दी.

त्योहारों के लिए 56 विशेष ट्रेनें चलायेगा रेलवे

एसईआर के प्रवक्ता ने यहां कहा कि 15 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच गाड़ी संख्या 08627 हावड़ा-रांची स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. उसी रात 11 बजकर 55 मिनट पर रांची पहुंचेगी.

उन्होंने कहा कि इसी तरह गाड़ी संख्या 08628 रांची-हावड़ा स्पेशल 15 से 31अक्तूबर के बीच प्रत्येक रविवार, सोमवार और मंगलवार को रांची से सुबह पौने छह बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम सवा तीन बजे अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

पांच रूटों पर दौड़ेगी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन

विशेष रेलगाड़ी में दो वातानुकूलित कुर्सी यान (एसी चेयर कार), सात सामान्य कुर्सी यान (जनरल चेयर कार) और तीन सामान्य द्वितीय श्रेणी यान (जनरल सेकेंड क्लास कोच) होंगे.

प्रवक्ता ने कहा कि यह ट्रेन खड़गपुर, मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजुडीह, मोहुदा, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, झालिदा और मूरी स्टेशनों पर रुकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola