रांची : ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाया था कैमरा, निकला ईंट का टुकड़ा
Updated at : 26 Aug 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चुटिया गोसाईंटोला निवासी रंजीत कौर ने ऑनलाइन 27,999 रुपये का कैमरा मंगवाया था, पर उन्हें कैमरा की जगह ईंट का टुकड़ा मिला. घटना को लेकर उन्होंने शुक्रवार को चुटिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. शिकायत के अनुसार रंजीत कौर ने […]
विज्ञापन
रांची : चुटिया गोसाईंटोला निवासी रंजीत कौर ने ऑनलाइन 27,999 रुपये का कैमरा मंगवाया था, पर उन्हें कैमरा की जगह ईंट का टुकड़ा मिला. घटना को लेकर उन्होंने शुक्रवार को चुटिया थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
शिकायत के अनुसार रंजीत कौर ने 19 अगस्त को पेटीएम कोर 97 कम्यूनिकेशन के माध्यम से एक कैमरा का ऑर्डर किया था. कैमरा शुक्रवार को एक कुरियर कंपनी के माध्यम से रंजीत कौर के घर पहुंचा. वह अपने ऑफिस में थे. इसलिए कुरियर उनके किरायेदार साजिद परवेज ने लिया. कुरियर का डिब्बा खोलने पर उसके अंदर ईंट का टुकड़ा मिला. मामले की शिकायत रंजीत कौर ने कंपनी के पास की है. रंजीत कौर को आशंका है कि उनके ऑर्डर के डिब्बे के साथ छेड़छाड़ की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




