बोकारो-रांची पैसेंजर आज से चलने लगेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : धनबाद-चंद्रपुरा लाइन के बंद रहने के कारण बंद पड़ी धनबाद-रांची डीसी पैसेंजर (58033/34) की सेवा गुरुवार से शुरू हो रही है. ट्रेन संख्या 58033 बोकारो से प्रतिदिन सवा नौ बजे दिन में खुलेगी अौर दोपहर 12:30 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से ट्रेन संख्या 58034 दोपहर बाद 3:45 बजे खुलेगी अौर शाम 6:50 बजे […]
विज्ञापन
रांची : धनबाद-चंद्रपुरा लाइन के बंद रहने के कारण बंद पड़ी धनबाद-रांची डीसी पैसेंजर (58033/34) की सेवा गुरुवार से शुरू हो रही है. ट्रेन संख्या 58033 बोकारो से प्रतिदिन सवा नौ बजे दिन में खुलेगी अौर दोपहर 12:30 बजे रांची पहुंचेगी. रांची से ट्रेन संख्या 58034 दोपहर बाद 3:45 बजे खुलेगी अौर शाम 6:50 बजे बोकारो पहुंचेगी. बोकारो से यह ट्रेन 58014 बनकर हावड़ा के लिए शाम सवा सात बजे खुलेगी अौर चंद्रपुरा, तालगोड़िया, आर्द्रा होकर हावड़ा जायेगी व हावड़ा से आयेगी.
इस ट्रेन में एसी व स्लीपर कोच की सुविधा यात्री को बोकारो से मिलेगी. इस ट्रेन के चलने से हावड़ा व आद्रा के अलावा बोकारो सहित अन्य जगह जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा . वहीं रांची से बोकारो के बीच यह ट्रेन छोटे-छोटे स्ट्रेशनों पर रुकने के कारण छोटे स्टेशन जानेवाले यात्रियों को भी इससे काफी फायदा मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










