झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए 3.34 करोड़ रुपये आवंटित

Published at :24 Jun 2017 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन के लिए 3.34 करोड़ रुपये आवंटित

रांची: झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के पेंशन मद में राज्य सरकार ने तीन करोड़ 34 लाख 56 हजार रुपये की राशि आवंटित किया है. यह राशि गृह विभाग की अोर से वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 20 जिलों के आंदोलनकारियों के पेंशन मद में जारी की गयी है. इससे पूर्व वर्ष 2015-16 […]

विज्ञापन
रांची: झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों के पेंशन मद में राज्य सरकार ने तीन करोड़ 34 लाख 56 हजार रुपये की राशि आवंटित किया है. यह राशि गृह विभाग की अोर से वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 20 जिलों के आंदोलनकारियों के पेंशन मद में जारी की गयी है. इससे पूर्व वर्ष 2015-16 में 1900 आंदोलनकारियों के लिए 3.32 करोड़ रुपये दिये गये थे. झारखंड आंदोलनकारी मोरचा के संयोजक मुमताज खान ने कहा कि आंदोलनकारियों के पेंशन व सम्मान के लिए पिछले कई वर्ष से आंदोलन चल रहा था.
आंदोलनकारियों को अभी तक जो हासिल हुआ है वह छोटी उपलब्धि है. जब तक झारखंड आंदोलन से जुड़े सभी आंदोलनकारी साथियों को सम्मान व पेंशन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि अभी भी शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों/आश्रितों को दो-दो लाख का मुआवजा नहीं मिला है. उनके आश्रितों को नौकरी का भी इंतजार है. मुमताज खान ने कहा कि 15 नवंबर 2017 तक सभी आंदोलनकारियों को चिह्नित करने अौर उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाना चाहिए. साथ ही अभी तक जिन्हें पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें भी पेंशन का भुगतान किया जाये.
किस जिले को कितनी राशि: रांची 1,80,000, दुमका 67, 32,000, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 48,36,000, कोडरमा 41,40,000, गिरिडीह 40, 68,000, धनबाद 30,24,000, बोकारो 19,44,000, लोहरदगा 18,72,000, गुमला 12,24,000, जामताड़ा 10,08,000, हजारीबाग 7,56,000, सरायकेला खरसावां 7,20,000, गोड्डा 6,12, 000, देवघर 4, 68,000, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा 4,32,000, पाकुड़ 3, 60,000, चतरा 1,44,000, पलामू 1,08,000 व साहेबगंज 72,000़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola