डॉ मुखर्जी के बलिदान से राष्ट्र की एकता अक्षुण्ण : गिलुआ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र की एकात्मता व अखंडता को अक्षुण्ण रखा. आजाद भारत में देश की एकता और अखंडता के लिए प्रथम बलिदान यदि किसी जननेता का हुआ, तो वह डॉ मुखर्जी थे. श्री गिलुआ शुक्रवार को प्रदेश भाजपा […]
विज्ञापन
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने राष्ट्र की एकात्मता व अखंडता को अक्षुण्ण रखा. आजाद भारत में देश की एकता और अखंडता के लिए प्रथम बलिदान यदि किसी जननेता का हुआ, तो वह डॉ मुखर्जी थे. श्री गिलुआ शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में स्व मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के बाद बोल रहे थे.
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता भारत की एकात्मता व अखंडता के लिए सदैव मर-मिटने को तैयार रहते हैं. प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राष्ट्र की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए डॉ मुखर्जी ने सबकुछ न्योछावर कर दिया था.
मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, उषा पांडेय, समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, नवीन जयसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, गणेश मिश्र, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल, अमित कुमार, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, सोना खान, अमरदीप यादव, रविनाथ किशोर, मधुसूदन जारुहार, मनोज गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, अमरावती वर्मा, सरिता पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




