ePaper

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज रांची में, मोदी फेस्ट में लेंगे हिस्सा, प्रभात खबर कार्यालय भी पहुंचेंगे

Updated at : 08 Jun 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज रांची में, मोदी फेस्ट में लेंगे हिस्सा, प्रभात खबर कार्यालय भी पहुंचेंगे

रांची : केंद्रीय पथ परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आठ जून को दिन के 10.30 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. वे हरमू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि श्री गडकरी केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित […]

विज्ञापन
रांची : केंद्रीय पथ परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आठ जून को दिन के 10.30 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. वे हरमू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि श्री गडकरी केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित मोदी फेस्ट में हिस्सा लेने रांची आ रहे हैं. इस दौरान वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित लगाये गये मोदी फेस्ट स्टॉल का उदघाटन करेंगे. कार्यक्रम के बाद श्री गडकरी दिन के एक बजे प्रभात खबर कार्यालय पहुंचेंगे आैर प्रभात खबर की संपादकीय टीम के साथ वार्ता करेंगे.
दोपहर 2.30 बजे भाजपा के एक कार्यकर्ता के यहां भोजन करेंगे. शाम में साढ़े पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे. शाम में सात बजे विशेष विमान से चेन्नई के लिए रवाना होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola