डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में योजनाओं व निर्वाचन कार्य पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन

डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में योजनाओं व निर्वाचन कार्य पर विमर्श

विज्ञापन

डीसी के निर्देश का पालन करने का आदेश, बीएफटी से मांगा गया स्पष्टीकरण गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति व निर्वाचन कार्य को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने की. बैठक में हजारीबाग उपायुक्त द्वारा दिये गये निर्देश को तत्काल पालन करने पर जोर दिया गया. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं का पूर्ण ब्योरा पंचायत सचिवालय में संधारण करने काे कहा गया. रबोध, हेसालौंग, रैलीगढ़ा पूर्वी व रैलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत के पंचायत सचिव को 15वें वित्त मद में उपलब्ध राशि का नियमानुसार योजना लेकर व्यय करने को कहा गया. बैठक में पंचायत सचिवालय बलसगरा में स्थित प्रज्ञा केंद्र को ग्राउंड फ्लोर में संचालित करने, बलसगरा पंचायत सचिवालय की साफ-सफाई कराने, पैक्स, जेएसएलपीएस, प्रधानमंत्री व अबुआ आवास पर चर्चा की गयी. बैठक में बीएफटी देवेंद्र राम अनुपस्थित थे. उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया. बैठक में पंचायत सचिवों को सभी पंजी, योजनाओं का अभिलेख संधारण करने काे कहा गया. बैठक में अजीत कुमार तिवारी, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, पंकज कुमार, राजकुमार महतो, अरविंद कुमार गुप्ता, हरिहर प्रसाद, शक्तिराम बेदिया, मंजीत कुमार सिंह, सरयू पासवान, अरुण कुमार यादव, दिनेश दास, प्रमोद कुमार कश्यप, राजकुमार करमाली, मो इरफान, दिव्यांश आर्यन, मोहनलाल महतो, आलोक चतुर्वेदी, श्वेता रानी, धर्मेंद्र कुमार, तूफानी राम, रामकिशुन टुडू, वासुदेव गंझू, अनिल कुमार सिन्हा, अर्जुन कुमार, लालदेव हांसदा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola