मांडू : यज्ञ महोत्सव में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

Updated:
विज्ञापन
मांडू : यज्ञ महोत्सव में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

मांडू : यज्ञ महोत्सव में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

विज्ञापन

मांडू. मांडू क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. यज्ञ स्थल पर पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. यज्ञ के दूसरे दिन मंडप प्रवेश, अग्नि मंथन, हवन पूजन एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया. हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की. आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कई धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं भंडारे का आयोजन किया जायेगा. यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक अमरेंद्र कुमार गुप्ता, समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप मोदी, सांसद प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, सह सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुवीर गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष निशिकांत, संरक्षक संजय कुमार, बालेश्वर भुइयां, पंकज कुमार गुप्ता, परमेश्वर कुमार शर्मा, बैजनाथ राम, संतोष, वीरेंद्र गुप्ता, शंकर गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, मुकेश साव, रामजतन यादव, राजेश गुप्ता, महेश यादव, मुनिलाल गुप्ता, मधुकर गुप्ता, दीनबंधु गुप्ता, धनेश्वर साव, मुकुल गुप्ता, मनोज मोदी ने मुख्य भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola