ePaper

कार्यकर्ता काम करें, परिणाम की चिंता न करें : आदित्य

Updated at : 10 Apr 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता काम करें, परिणाम की चिंता न करें : आदित्य

पीटीपीएस स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

10बीएचयू0013-संबोधित करते सांसद. भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन. पतरातू. पीटीपीएस स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू, विशिष्ट अतिथि बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. हम यह विश्वास के साथ कहना चाहेंगे कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी पूर्वक जनता का काम करें. परिणाम की चिंता न करें. भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदेही के साथ जनता की सेवा में भेजने के लिए जानी जाती है. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि संगठन को चलाने में सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि हमारा नाता जनसंघ के समय से है. हमारे पिता रीझुनाथ चौधरी एकीकृत रामगढ़ विधानसभा में जनसंघ पार्टी से विधायक चुनाव में खड़े हुए थे. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का मनोबल गिरने नहीं दूंगा. अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें. मौके पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, डॉ संजय सिंह, दामोदर सिंह, महेंद्र महतो, संजीव बाबला उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पतरातू मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति व किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अनिल राय ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola