रोड सेल में कोयला नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई रोका

Updated:
विज्ञापन
रोड सेल में कोयला नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई रोका

विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को उरीमारी चालान घर के समीप ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कोयला लदे हाइवा को रोक दिया गया.

विज्ञापन

उरीमारी. विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को उरीमारी चालान घर के समीप ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कोयला लदे हाइवा को रोक दिया गया. सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने सीएचपी साइलो की ओर जा रहे कोयला लदे सभी हाइवा वाहनों को रोक दिया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. आंदोलन का नेतृत्व मुखिया चरका करमाली कर रहे थे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उरीमारी रोड सेल में लगातार कोयले की आपूर्ति बाधित की जा रही है. जिसके कारण स्थानीय विस्थापितों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

मुखिया चरका करमाली ने कहा कि जब परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था, तब प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें रोड सेल के माध्यम से प्रतिदिन 100 गाड़ियों के लिए कोयला उपलब्ध कराया जायेगा. लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कोयला पावर प्लांटों को भेजा जा रहा है. प्रबंधन के साथ बैठक कर मांग रखी गयी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुआ है. इससे नाराज होकर अंततः उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी थी.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola