प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उठायी कई समस्याएं

पतरातू प्रखंड अंतर्गत चिकोर पंचायत के कुशवाहा धर्मशाला परिसर में बुधवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
महावीर प्रसाद. 9बीएचयू0005-आपके द्वार कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण, 0006-जावेद अंसारी, 0007-मन्नान अंसारी, 0008-लक्ष्मण प्रसाद, 0009-राजाबाबू मुंडा, 0010-कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, 0011-जिलानी अंसारी. भदानीनगर. पतरातू प्रखंड अंतर्गत चिकोर पंचायत के कुशवाहा धर्मशाला परिसर में बुधवार को प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में पंचायत वासियों ने कई समस्याओं को खुलकर रखा. प्रभात खबर की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने इस आयोजन को अच्छी पहल बताया. इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई व सड़क को सबसे बड़ी समस्या बताया. ग्रामीणों का कहना था कि इस पंचायत के ज्यादातर लोग कृषि पर आश्रित हैं. बावजूद यहां सिंचाई का कोई उत्तम साधन नहीं है. चिकोर में कोइरी, मुस्लिम, मुंडा, बेदिया, करमाली, तुरी आदि जाति के लोग निवास करते हैं. जिनकी जीविकोपार्जन का साधन खेती-बारी है. विनोद कुमार ने कहा कि कठुआदाग में पुलिया नहीं रहने के कारण श्मशान घाट, पारगढ़ा बस्ती आदि जगहों पर आने जाने में काफी परेशानी होती है. इन्हाेंने पुलिया निर्माण की मांग की. पूनम देवी, लखिया देवी, पुष्पा कुमारी,शमशुन निशा, आरती देवी, सरिता देवी, तरन्नुम परवीन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का केवल एक किस्त मिला है. अन्य किस्त नहीं मिलने से मायूसी है. सड़क की कमी सबसे बड़ी समस्या : जावेद. जावेद अंसारी ने कहा कि गांव की सबसे बड़ी समस्या सड़क की है. संकीर्ण सड़क पर बहते पानी से लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है. गांधी चौक से निम्मी तक सड़क निर्माण 14 वर्ष पूर्व हुआ था. इस दौरान कुंजबिहारी महतो के घर तक सड़क नहीं बनी. इसी तरह गणेश महतो के घर से मनोज बेदिया की दुकान तक सड़क अधूरा छोड़ दिया गया. पिछले वर्ष भी सड़क के जीर्णोद्धार में अधूरी सड़क का कोई काम नहीं हुआ. इरिगेशन की व्यवस्था हो : जिलानी. जिलानी अंसारी ने कहा कि मानादोहर में 15-20 वर्ष पूर्व सिंचाई की व्यवस्था थी. इरिगेशन से लगभग 30-40 एकड़ जमीन सिंचित होती थी. किसान पैदावार से काफी खुश रहते थे. लेकिन कुछ वर्ष पूर्व सिंचाई स्थल से मशीन, पाइप आदि की चोरी हो गयी. कहा कि अगर सिंचाई की व्यवस्था हो जाये, तो किसान फिर से खुशहाल हो जायेंगे. प्रमाण पत्र नहीं बन रहा : मन्नान. मन्नान अंसारी ने कहा कि पंचायत के बच्चों को आवासीय, आय व जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद तीन-चार महीना बीतने को है. लेकिन अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है. जिससे बच्चों को शैक्षणिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही है. कोल्ड स्टोरेज बने : कृष्णा. उप मुखिया कृष्णा प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि चिकोर पंचायत कृषि प्रधान पंचायत है. यहां कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण किसानों को अपनी पैदावार औने-पौने दाम में बेचना पड़ता है. श्री कुशवाहा ने कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग करते हुए कि कोल्ड स्टोरेज खुलने से कई पंचायत के ग्रामीणों को लाभ होगा. खेल मैदान बनना जरूरी : राजाबाबू. राजाबाबू मुंडा ने कहा कि झारखंड में हर साल मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल का आयोजन होता है. चिकोर पंचायत की बच्चियां पंचायत स्तर से लेकर राज्यस्तर तक भाग लेती रही हैं. लेकिन यहां खेल मैदान नहीं रहना उन्हें हमेशा खटकता रहता है. श्री मुंडा ने खेल मैदान की मांग की है. नहीं मिल रहा किसान सम्मान का लाभ : लक्ष्मण. लक्ष्मण प्रसाद को मलाल है कि इन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है. कहा कि प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. यही दर्द प्रेम कुमार, परमेश्वर ठाकुर, अजय कुमार, यशवंत कुमार का है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




