रामगढ़: विद्यानगर में अंडरपास निर्माण की पहल तेज, सांसद ने रेल प्रशासन को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

विद्यानगर क्षेत्र में अंडरपास की मांग को लेकर सक्रिय स्थानीय लोग.

Ramgarh News : रामगढ़ के विद्यानगर, पतरातु बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में मूरी-बरकाकाना रेल लाइन पर अंडरपास की मांग तेज हुई. सांसद ने रेल प्रशासन को पत्र लिखकर निर्माण का आग्रह किया.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News : शहर के विद्यानगर, पतरातु बस्ती, दीपनगर और ब्लॉक एरिया के बीच से गुजरने वाली मूरी-बरकाकाना रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है. क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर सांसद मनीष जायसवाल ने रेल प्रशासन को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण का आग्रह किया है.

आवागमन में होती है भारी परेशानी

घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है. वहीं वाहन से आवागमन करने पर करीब डेढ़ किलोमीटर घूमकर रामगढ़ ओवरब्रिज से जाना पड़ता है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ती है.

स्थानीय लोगों ने उठाई थी मांग

विद्यानगर विकास समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से अंडरपास निर्माण की मांग की थी. हाल ही में समिति के सदस्यों ने सांसद से मुलाकात कर इस दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था. सांसद ने स्थल निरीक्षण कर मांग को उचित माना और कार्रवाई का आश्वासन दिया था.

सांसद की पहल से बढ़ी उम्मीद

त्वरित पहल करते हुए सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक, रांची को पत्र लिखकर अंडरपास निर्माण का आग्रह किया है. पत्र की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद और सचिव ओपी शर्मा ने सांसद की सक्रियता की सराहना की. उन्होंने कहा कि अंडरपास बनने से आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा, सभी ने सांसद का आभार जताया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, अनमोल सिंह, संरक्षक आर प्रसाद, कोषाध्यक्ष सरयू प्रसाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ेंधनबाद में ताइवान के पीले तरबूज की खेती बनी आकर्षण का केंद्र, प्रदीप पांडेय बने किसानों के लिए मिसाल 

ये भी पढ़ेंगढ़वा में सरस्वतिया नदी पुनर्जीवन मुहिम को मिला नया बल, मेदिनीनगर से बढ़े सहयोग के हाथ

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola