दु...सड़क दुर्घटना में मौसा-भांजा गंभीर रूप से घायल, रेफर
Updated at : 30 Mar 2026 9:51 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में मौसा-भांजा गंभीर रूप से घायल, रेफर
विज्ञापन
मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र के झींझरीटांड़-टांडिल पथ पर बेटूलकला नदी के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान सूरज मरांडी (24 वर्ष), पिता सुखदेव मरांडी, निवासी केतर बेड़ा, चरगी (पेटरवार) तथा अजय मरांडी, पिता मायापुर निवासी जलन टांड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अजय अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था. दोनों युवक बिस्टू मांझी के यहां से लाल रंग की पैशन बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुर्घटना के बाद दोनों युवक कुछ समय तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे, जिससे उनकी पहचान तुरंत नहीं हो सकी. बाद में स्थानीय समाजसेवी एवं भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुँचाया. वहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च केंद्र रेफर कर दिया. बताया जाता है कि दोनों आपस में मौसा-भांजा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




