यातायात नियमों के पालन व ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियमों के पालन व ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने का संकल्प

यातायात नियमों के पालन व ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने का संकल्प

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ टैक्सी में यूनियन की बैठक गोला रोड स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने की. मौके पर इंस्पेक्टर सह यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे व अरुण कुमार सिन्हा उपस्थित थे. बैठक में रामगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वाहन चालकों की भूमिका पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि सभी टेंपो चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने वाहन में दाहिनी ओर रॉड लगा कर उसे लॉक करेंगे. सभी चालकों के लिए एक निर्धारित ड्रेस कोड भी लागू किया जायेगा. रामगढ़ में यातायात व्यवस्था बनाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन बलजीत सिंह बेदी ने किया. बैठक में पुलिस विभाग के मुन्ना सिंह व शंकर प्रसाद समेत यूनियन के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद सलीम, राजू पासवान, धर्मेंद्र कुमार, बारिक खान, मंटू खान, अब्दुल रशीद, प्रदीप कुंडा, शंकर रजक, मोहम्मद करीम, निर्मल करमाली, अशोक व अनिल नायक उपस्थित थे. बैठक में ओरमांझी लाइन, रांची लाइन, भुरकुंडा, पतरातू, घाटोटांड़, कूजू, बरकाकाना, सारूबेड़ा के यूनियन प्रतिनिधि व वाहन चालक मौजूद थे. सभी ने एकजुट होकर यातायात नियमों के पालन व शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola