बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन फसलों को नुकसान

Updated:
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन फसलों को नुकसान

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अचानक बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम खुशनुमा हो गया. लोगों को गर्मी से राहत मिली.

विज्ञापन

10बीएचयू0014 व 15-फसल को पहुंचा नुकसान. भुरकुंडा. गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अचानक बारिश व ओलावृष्टि होने से मौसम खुशनुमा हो गया. लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज हवा के साथ-साथ बिजली भी कड़क रही थी. इससे पूर्व दिनभर उमस वाली गर्मी से लोग परेशान रहे. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था. जबकि बुधवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से गर्मी व उमस के बाद लोगों को बारिश ने राहत पहुंचायी. हालांकि अचानक मौसम बदलने का दुष्प्रभाव भी दिखा. खेतों में लगी फसल व सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है. इसका वास्तविक आकलन अगले एक-दो दिनों में हो सकता है. बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा के कारण गेहूं व अरहर की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. पतरातू प्रखंड में कई स्थानों पर गेहूं की फसल अभी कटी भी नहीं है. इसके अलावा सब्जी की खेत में पानी भरने से उसके सड़ने की आशंका बन गयी है. आम के पेड़ में लगे काफी आम भी झड़ गये. मेलानी के किसान झाबर महतो, नागेश्वर मुंडा, प्रभु मुंडा, नेतुआ के शिव मुंडा, कृष्णा मुंडा, गंगेश्वर बेदिया ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है. यदि मौसम नहीं सुधरा, तो नुकसान और बढ़ सकता है. गेहूं की कटाई अभी न करें कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम में इसी तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है. जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है, वहां खड़ी फसलों के अलावा खलिहान में रखी फसलों को भी नुकसान हुआ है. वर्तमान में गेहूं की कटाई चल रही है. भिंडी, बैंगन, मिर्च, टमाटर व लत्तर वाली सब्जियां खेतों में लगी हुई है. मौसम को देखते हुए अगले तीन-चार दिन तक गेहूं की कटाई नहीं करना ही बेहतर होगा. खलिहान में यदि गेहूं की फसल आ गयी है, तो जल्द से जल्द उसकी थ्रेशिंग कर घर के अंदर लाने की कोशिश करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola