श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति की कमेटी का किया गया विस्तार

Updated:
विज्ञापन
श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति की कमेटी का किया गया विस्तार

श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की बैठक मंगलवार को होटल लॉ मेरिटॉल के सभागार में हुई.

विज्ञापन

रामगढ़. श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ की बैठक मंगलवार को होटल लॉ मेरिटॉल के सभागार में किया गया. बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की. महासमिति की बैठक में महोत्सव की तैयारी को अधिक सुव्यवस्थित व व्यापक बनाने के उद्देश्य से महासमिति की कमेटी का विस्तार किया गया. इस अवसर पर महासमिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व अध्यक्ष छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा सहित कई सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस दौरान रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. साथ ही महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम व व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये अलग-अलग दायित्वों का निर्धारण किया गया. महासमिति के विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, आयोजन को भव्य, अनुशासित व सफल बनाना है. इस दौरान महासमिति के कमेटी का विस्तार करते हुए महासचिव में विशाल जायसवाल, ओम प्रकाश कुशवाहा, ब्रजेश पाठक, अविनाश राम, कोषाध्यक्ष शशि शेखर सिंह सहित संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव, मातृशक्ति, मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया. महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रामनवमी महोत्सव रामगढ़ की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. इस पर्व को लेकर पूरे जिला में विशेष उत्साह रहता है. उन्होंने सभी सामाजिक संगठन व युवाओं से अपील की कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाये व महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान दें. बैठक में महासमिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola