रजरप्पा मंदिर में स्थिति सामान्य, श्रद्धालुओं ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

Updated:
विज्ञापन
रजरप्पा मंदिर में स्थिति सामान्य, श्रद्धालुओं ने की मां छिन्नमस्तिके की पूजा

रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा आदित्यपुर (जमशेदपुर) से आये श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा आदित्यपुर (जमशेदपुर) से आये श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोमवार को घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और यह मुद्दा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुआ है. श्रद्धालुओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठने लगे. मामला इतना गरमा गया कि भाजपा विधायक सीपी सिंह ने इसे झारखंड विधानसभा में उठाते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि एक श्रद्धालु को उसकी पत्नी, मां और बच्चे के सामने पीटा गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जैप के चार जवानों और एक गृह रक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. हालांकि मंगलवार को रजरप्पा मंदिर परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शांति और श्रद्धा के साथ मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना की. मंदिर में भक्तों की आवाजाही जारी रही और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक दुरुस्त देखी गयी. प्रशासन की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मंदिर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola