सात दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर

Updated:
विज्ञापन

सात दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर

विज्ञापन

घाटोटांड़. पतंजलि योग समिति द्वारा मांडू प्रखंड के बंजी दुर्गा मंडप प्रांगण में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन समिति के पदाधिकारी व योग प्रशिक्षक महेश धोबी, प्रखंड प्रभारी तिलेश्वर, मनोज कुमार, संजय महतो, जंगई राम, बैजंती साहू, राजकुमार नायक, राजकुमार भदानी,बिमला देवी व संदीप ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है.साथ ही लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गयी . आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को योग के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola