एथलेटिक में सिकंदर को तीन और अंजली को दो स्वर्ण पदक
Author Saroj tiwary
Updated:
विज्ञापन

एथलेटिक में सिकंदर को तीन और अंजली को दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन
रामगढ़. नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक मध्य प्रदेश में किया गया. पूर्व सेना कर्मी व रामगढ़ फिटनेस अकादमी के कोच सिकंदर पांडे ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने लंबी कूद, ट्रिपल जंप व हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया. अंजली कुमारी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रिपल जंप व हाई जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया. दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए किया गया है. यह खेल थाइलैंड में आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










