पाली में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
पाली में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन

राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की तृतीय वर्षगांठ पर पाली गांव के सरना स्थल पर सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना हमारा परम धर्म है 10बीएचयू0008-दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि, 0009-पारंपरिक नृत्य करते ग्रामीण. भदानीनगर. राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा की तृतीय वर्षगांठ पर पाली गांव के सरना स्थल पर सरहुल मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इसकी शुरुआत पाहन के घर पर झंडा स्थापित कर कलश शोभा यात्रा निकाल कर की गयी. शोभा यात्रा पाहन के घर से निकलकर डाड़ी पहुंची. पाहन गुजरा बेदिया, पेनभोरा अमेरिका पाहन, कोटवार पच्चू बेदिया, रामगोपाल पाहन, गोड़ाइत परमेश्वर बेदिया, देवानंद पाहन, जीतन मुंडा, राजकुमार पाहन की देखरेख में कलश में जला भरा गया. वहीं प्रार्थना, पूजा-अर्चना के बाद सरना झंडा स्थापित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरु राजेश लिंडा, पूर्व कृषि मंंत्री योगेंद्र साव, हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, पार्षद जयराम बेदिया, पाली मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना हम सभी का परम धर्म है. समारोह का संचालन संरक्षक रोहनराम बेदिया ने किया. समारोह में ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर घंटों तक पांरपरिक नृत्य किया. मौके पर मोतीनारायण सिंह, रामकृष्ण सिंह, सोनाली देवी, मुकेश राउत उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में छोटेलाल बेदिया, किशोर बेदिया, रामविकास बेदिया, रामकुमार बेदिया, प्रदीप बेदिया, देव बेदिया, प्रेम, विकास, बालचंद, जितेंद्र, टिंकू बेदिया, राजनंदन, बालगोविंद, कमल किशोर, जितेंद्र, नवीन, राजेश, वकील, चिराग, त्रिवेणी का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola